अंग्रेज सरकार द्वारा किले को जेल बना दिया गया था। अब रोहिल्ला राजपूतों के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के सामने सरकार को झुकना पड़ा।
जेल को कहीं ओर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया और रोहिल्ला किला रोहिल्ला राजपूतों को सोंपने की तैयारी की गई है।
मोहम्मद गौरी ने सन् 1193 ई . में पृथ्वीराज चौहान दिल्लीपति पर विजय प्राप्त कर ली तो गाँव बादली जागीर उन 84 सरदारों से, जिन्होंने राजा जयचन्द ( वालिये ) कन्नोज नरेश को हरा दिया था, छीन ली और बादशाह ने उनसे कहा था कि अव्वल इस्लाम कबूल करो तथा जिस तरह पृथ्वीराज की सहायता करते थे उसी प्रकार मेरी भी करते रहो। इस पर ( 84 ) चौरासी सरदारों ने बादशाह से कहा कि हम धर्म नहीं छोड़ेंगे लेकिन उसी तरह आपकी सहायता करते रहेंगे। फिर भी बादशाह ने उनकी जागीर जब्त कर ली ( छीन ली )। तब 84 सरदार आपस में सलाह मशविरा करके वहाँ से ' राजा रणवीर सिंह ',' रामपुर ' वाले राजा के यहाँ नौकरी कर ली।
जब यह सूचना बादशाह को मालूम हो गई तो उससे ' रुहेलों के रामपुर ' शहर पर आक्रमण करने की योजना तैयार की क्योंकि ' राजा रामपुर ' तथा ' महाराणा चित्तोड़ ' वालों ने बादशाह की अधीनता स्वीकार नहीं की थी। उस समय ' राजा रणवीर सिंह ' ' रामपुर ' पर राज्य करते थे।
बादशाह ने दिल्ली में दरबार किया। उसमें पान का बीड़ा तथा एक नंगी तलवार रखी। बादशाह ने हुक्म दिया कि जो पान का बीड़ा उठाये और तलवार म्यान करे वह रुहेलों पर फतह करने जावे। यह सुनकर सारे दरबार में सन्नाटा छा गया, कोई भी तैयार न हुआ तो बादशाह ने फिर कहा कि जो भी रुहेलों का राज्य फतह करेगा उसी को रुहेलों का राज्य दे दूँगा। परन्तु दोपहर तक कोई बीड़ा उठाने को तैयार नहीं हुआ। बीड़ा यों ही रखा रहा , दरबार में सन्नाटा छाया रहा। तब बादशाह ने क्रोधित होकर कहा कि " हे पठानो तुम कौन सी करतूत पर हिन्दुस्तान का राज्य करना चाहते हो ? यह तो एक छोटा सा राज्य है जिसका नाम सुनकर तुम्हारे प्राण निकल गये। " तब सिपहसालार चंगेज खाँ ने उठकर बादशाह को सलाम किया , पान का बीड़ा चबाया और तलवार म्यान की। ' खुदा और रसूल ' की कसम खाई कि जब तक रामपुर फतेह न कर लूँगा तब तक पीछे मुड़ कर दिल्ली मुँह न दिखाऊँगा और फौज लेकर ‘ रुहेलों के रामपुर ' पर चढ़ाई कर दी।
जब राजा रणवीर सिंह को यह सूचना मिली तो उसने सभी सरदारों को एकत्रित किया और उनसे सलाह ली, तो सरदारों ने कहा " महाराजा आप बेखटके रहिये और हमारे हाथ देखिये। " दोनों तरफ की सेनाएं मैदान में आ डटीं। घमासान युद्ध हुआ। कई दिन तक लड़ाई होती रही , अन्त में पठानों ने रुहेलों से हार खाई। चंगेज खाँ की सेना के पैर उखड़ गये , चंगेज खाँ गिरफ्तार हुआ। उसने बहुत से हाथी , घोड़े तथा एक लाख रुपये राजा की नजर ( भेंट ) किये और ' मिन्नत - समाजत ' की और कसम खाई कि आइन्दा ऐसा नहीं करूँगा , मेरी खता माफ फरमायें। ' राजा रणवीर सिंह ने क्षमा प्रदान कर दी और ' चंगेज खाँ ' रिहा कर दिया गया। राजा रणवीर सिंह ने किले के अन्दर सभी सरदारों को साथ लेकर विजय की खुशी में नाच - राग - रंग की बड़ी जोरदार महफिल जमाई। इधर चंगेज खाँ ने कुछ फासले पर जंगल में अपनी फौज को एकत्रित किया तथा उन्हें छिपाकर रखा ताकि राजा को इसका पता न लग जाए । एक दिन रात्रि के समय जब राजपूत लोग नाच - राग - रंग में डूबे हुए थे, धोखे से दगा करके रामपुर पर चढ़ाई कर दी। राजपूत सरदारों ने भी मोर्चा संभाल लिया तब चंगेज खाँ ने संदेश भेजा कि आप लोग लड़ाई क्यों कर रहे हैं ? जब हमने एक बार सुलह कर ली है तो लड़ना कैसा ?
राजा ने कहा कि तुम लोग धोखा करते हो तो चंगेज खाँ ने कहा कि मैं तो आपकी महफिल में शरीक होने के लिए आ रहा था । इस पर राजा ने कहा तो फौज साथ लाने की क्या जरुरत थी ? और अगर आना ही था तो पूर्व सूचना करते ।
तब वह बोला कि आपको धोखा हुआ , मैं तो यह फौज आपको भेंट करने लाया था और आप मुझे मारने के लिए तैयार हो । तब राजा उस पर विश्वास कर चंगेज खाँ को अपने साथ किले में ले गया । इस प्रकार चंगेज खाँ कई दिन किले में रहा और किले का सारा भेद लेता रहा और दिल में दगा रखा । ' गोकुल राम पंड़ा ' को ' बड़े उमराव ' के पद का लालच देकर किले का सारा भेद ले लिया । पंड़ा ने उसे बताया कि रक्षाबंधन का कल त्यौहार है , राजा और सब सरदार शिव पूजा में लगे होंगे , तुम दक्षिणी दरवाजे से हमला करना ।
अब क्या था , चंगेज खाँ किले का सारा भेद ले अपनी फौज में आ गया और उसी बीच दिल्ली से काफी फौज उसकी मदद के लिए आ गई । दूसरे ही दिन दक्षिणी दरवाजे से चंगेज खाँ ने खटाक से किले पर हमला कर दिया । राजा तथा उसकी फौज को किले में ही घेर लिया । खूब घमासान लड़ाई हुई । राजा रणवीर सिंह इस युद्ध में मारे गये । चंगेज खाँ ने किला फतह कर अपना कब्जा कर लिया । राजा रणवीर सिंह का छोटा भाई ' सूरत सिंह ' वहाँ से भागकर चर्खी दादरी में आ गया । चंगेज खाँ से जब गोकल राम पंडा ने अपने बड़े उमराव बनाने की प्रार्थना की तो उसने कहा कि ' जब तुम अपने राजा , जिसका नमक खाते रहे , उसका ही सगा न हुआ तो हमारा दोस्त कैसे हो सकता है ? ' पंडा को मुर्दे की लाश पर बिठाकर तलवार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया ।
राजा के यहाँ सब गोत्र के राजपूत थे सभी की औलाद वहाँ से निकल कर भिन्न - भिन्न शहरों में बस गए।
सन् 1216 ई . तदनुसार संवत् 1272 विक्रमी में रुहेलों से रामपुर बस छूटा।
रणवीर सिंह' के उसी समय ' महाराजा साथ महारानी तारा देवी सती हो गई।
रामपुर में किले के खण्डर, सती का मन्दिर तथा उनका राजमहल अभी तक विद्यमान हैं ।
सत्य इतिहास अनुसार *राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला राजपूत* 1204 में पैदा हुए और नामदेव 1270 में कुल 66 साल बाद पैदा हुए और राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला के बाद ही संसार मे आये। इतिहास बता रहा है और तथ्य मौजूद है कि जब जयचन्द रूपी गोकुल पांडे के गुप्त षड्यंत्र के कारण लड़ते लड़ते जब राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला राजपूत जब शहीद हुए और उनके साथ सभी वीर रोहिले सैनिक भी शहीद हो गए तब उनकी रानी तारादेवी ने सभी सैनिकों की पत्नीयों के साथ रामपुर किले में ही जौहर कर लिया। राजा के छोटे भाई सूरत सिंह रोहिल्ला राजपूत किसी तरह बचते बचाते रामपुर के किले से कुल 338 जिनमें राज परिवार व रोहिल्ला सैनिकों के गोदी के बच्चे, किशोर बच्चे व कुछ बुजुर्ग थे, को गुप्त रास्ते से निकाल कर छुपते छुपाते हरियाणा के चरखी दादरी में आये और वर्षों तक अज्ञातवास में रहे। दिल्ली के मुगल राजाओं से डरते हुए अपनी पहचान को छिपाए रखा। और बच्चों को छाया में रहकर सुई धागे, से सिलाई, आदि का काम सिखाया गया। समय गुजरता गया, बच्चे बड़े हुए,अलग अलग गोत्रों के थे उनकी शादियां करके जोड़े बनाये गए। उन्होंने सिलाई बुनाई आदि के कार्य किया धीरे धीरे अपने रोजगार वश चरखी दादरी से बाहर निकलकर इधर उधर पूरे देश मे जाकर बसते रहे और संघर्ष पूर्ण जीवन यापन करके खुद को धर्म परिवर्तन से भी बचाते रहे। जब हम रामपुर के इतिहास को देखतें हैं तो उस समय रोहिल्लाओं के गोत्र जो आज के हमारे गोत्रों से हूबहू मिलते हैं जिससे साफ जाहिर है कि हम उन्ही चरखी दादरी में आकर अज्ञातवास में रहे/ बसे 338 के ही वंशज हैं। क्योकि 700 सालों में उन्होंने भी अपने परिवार का काफी विस्तार किया।