रोहिल्लाओ का इतिहास
छवि रोहिला राजपूत ने जीता 16वीं विश्व वुशू चैंपियनशिप में कांस्य पदक
बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला राजपूत
भारत में मुसलमानों से 800 वर्ष संघर्ष
Privacy & Policy
History of Rohillas Privacy & Policy
1. Our website always provides information to the users.
2. Rohilla History website is for those users who want to know about the history of Rohilla.
3. This information can also be useful for students socially and temporally.
5. No false advertisement or any material related to sexuality has been posted in the website.
6. The data present in it has been taken from books and notes.
7. No wrong picture or language has been used in the website.
8. It is not necessary to login to the website, hence users can use it even without login.
You can contact us by emailing us.
1. हमारी वेबसाइट यूजर के लिए हमेशा जानकारी उपलब्ध करवाती है।
2. रोहिल्लाओ का इतिहास वेबसाइट उन यूज़र्स के लिए है जो रोहिल्लाओ का इतिहास के बारे में जानना चाहते है।
3. विद्यार्थियों, सामाजिक और वक्तिगत रूप से भी ये जानकारी काम आ सकती है।
5. वेबसाइट में किसी भी तरह के गलत विज्ञापन या सेक्सुलिटी से जुडी हुई कोई भी सामग्री नहीं डाली गयी है।
6. इसमे उपस्तित डेटा बुक और नोट्स से लिया गया है।
7. वेबसाइट में किसी भी गलत चित्र या भाषा का प्रयोग नही किया गया है।
8. वेबसाइट में लॉगिन करना जरूरी नही है, इससे यूज़र्स बिना लॉगिन के भी प्रयोग कर सकते है।
आप हमसे संपर्क कर सकते है हमे मेल करे।
ashutoshinformationtechnology@gmail.com
कुछ गांव- नगर जिनकी स्थापना रोहिला राजपूतओं ने की।
इतिहास के पन्नों में दर्ज है रोहिला राजपूतों का पराक्रम
रोहिल्ला गोत्र
रोहिल्ला उपाधि - शूरवीर, अदम्य - साहसी विशेष युद्ध कला में प्रवीण, उच्च कुलीन सेनानायको, और सामन्तों को उनके गुणों के अनुरूप क्षत्रिय वीरों को तदर्थ उपाधि से विभूषित किया जाता था - जैसे - रावत - महारावत, राणा, रूहॆला, ठाकुर, नेगी, रावल, रहकवाल, रोहिल्ला, समरलछन्द, लखमीर,(एक लाख का नायक) आदि। इसी आधार पर उनके वंशज भी आज तक (क्षत्रियों) के सभी गोत्रों में पाए जाते हैं।
रोहिलखण्ड से विस्थापित इन रोहिला परिवारों में क्षत्रिय परम्परा के कुछ प्रमुख गोत्र हैं :-
रोहिला, रूहेला, ठैँगर, ठहित, रोहिल, रावल, द्रोहिया, रल्हन, रूहिलान, रौतेला, रावत, लोहारिया
वो क्षत्रिय वंश जिन को रोहिल्ला उपाधि से नवाजा गया
यौधेय, योतिक, जोहिया, झोझे, पेशावरी
पुण्डीर, पांडला, पंढेर, पुन्ड़ेहार, पुंढीर, पुंडाया
चौहान, जैवर, जौडा, चाहल, चावड़ा, खींची, गोगद, गदाइया, सनावर, क्लानियां, चिंगारा, चाहड बालसमंद, बहरासर, बराबर, चोहेल, चेहलान, बालदा, बछ्स (वत्स), बछेर, चयद, झझोड, चौपट, खुम्ब, जांघरा, जंगारा, झांझड,शाण
निकुम्भ, कठेहरिया, कठौरा, कठैत, कलुठान, कठपाल, कठेडिया, कठड, काठी, कठ, पालवार
राठौर, महेचा, महेचराना, रतनौता, बंसूठ जोली, जोलिए, बांकटे, बाटूदा, थाथी, कपोलिया, खोखर, अखनौरिया ,लोहमढ़े, मसानिया
बुन्देला, उमट, ऊमटवाल
भारतवंशी, भारती, गनान
नागवंशी, बटेरिया, बटवाल, बरमटिया
परमार, जावडा, लखमरा, मूसला, मौसिल, भौंसले, बसूक, जंदडा, पछाड़, पंवारखा, मौन
तोमर, तंवर, मुदगल, देहलीवाल, किशनलाल, सानयाल, सैन, सनाढय,बंदरीया
गहलौत, कूपट, पछाड़, थापा, ग्रेवाल, कंकोटक, गोद्देय, पापडा, नथैड़ा, नैपाली, लाठिवाल, पानिशप, पिसोण्ड, चिरडवाल, नवल, चरखवाल, साम्भा, पातलेय, पातलीय, छन्द (चंड), क्षुद्रक,(छिन्ड, इन्छड़, नौछड़क), रज्जडवाल, बोहरा, जसावत, गौर, मलक, मलिक, कोकचे, काक
कछवाहा, कुशवाहा, कोकच्छ, ततवाल, बलद, मछेर
सिसौदिया, ऊँटवाड़ या ऊँटवाल, भरोलिया, बरनवाल, बरनपाल, बहारा
खुमाहड, अवन्ट, ऊँट, ऊँटवाल
सिकरवार, रहकवाल, रायकवार, ममड, गोदे
सोलंकी, गिलानिया, भुन, बुन, बघेला, ऊन, (उनयारिया)
बडगूजर, सिकरवार, ममड़ा, पुडिया
कश्यप, काशब, रावल, रहकवाल
यदु, मेव, छिकारा, तैतवाल, भैनिवाल, उन्हड़, भाटटी बनाफरे, जादो, बागड़ी, सिन्धु, कालड़ा, सारन, छुरियापेड, लखमेरिया, चराड, जाखड़, सेरावत, देसवाल।
रोहि्ला क्षत्रियों में ऊंटवाल गोत्र चंद्रवंशी एवं सूर्यवंशी दोनों में पाए जाते हैं सूर्यवंशी ऊंटवाल गोत्र मेवाड़ के गहलोत सिसोदिया घराने से हैं और चंद्रवंशी ऊंटवाल जैसलमेर के भाटी घराने से है।
छुरियापेड़ गोत्र, गोली वाली बदली, बहादुरगढ़, सोनीपत में रहने वाले क्षत्रिय रोहिल्लाओ का है। बाद में इनका विस्तार क्लोई, रुड़की, पानीपत तक फैला।
दर्जी समाज का परिचय, उत्पत्ति, गौत्र
संत नामदेंव जी
इतिहास के मुताबिक नामदेंव जी का जन्म 26 अक्टूबर 1270 ईशवी में महाराष्ट्र के सतारा जिले में कृष्णावती नदी के किनारे बसे नरसी बामनी (नरसीबामणी) गावँ में शिंपी जाति में हुआ था। इनके समय में नाथ और महानुभाव पंथों का महाराष्ट्र में प्रचार था। इनके पिता का नाम दामाशेट और माता का नाम गोणाई देवी था। इनका परिवार भगवान विट्ठल का परम भक्त था।
नामदेवजी का विवाह कल्याण निवासी राजाई (राजाबाई, राधाबाई) के साथ हुआ था और इनके चार पुत्र थे। श्री नामदेव जी की बड़ी बहन का नाम आऊबाई था। संत शिरोमणि श्री नामदेवजी के नानाजी का नाम गोमाजी और नानीजी का नाम उमाबाई था।
संत नामदेवजी ने विसोबा खेचर को गुरु के रूप में स्वीकार किया था। विसोबा खेचर का जन्म स्थान पैठण था, जो पंढरपुर से पचास कोस दूर “ओंढ्या नागनाथ” नामक प्राचीन शिव क्षेत्र में हैं। इसी मंदिर में इन्होंने संत शिरोमणि श्री नामदेवजी को शिक्षा दी और अपना शिष्य बनाया। ये संत ज्ञानेश्वर के समकालीन थे और उम्र में उनसे 5 साल बड़े थे। संत नामदेव, संत ज्ञानेश्वर के साथ पूरे महाराष्ट्र का भ्रमण किए, भक्ति-गीत रचे और जनता जनार्दन को समता और प्रभु-भक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बह्मविद्या को लोक सुलभ बनाकर उसका महाराष्ट्र में प्रचार किया तो संत नामदेवजी ने महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक उत्तर भारत में ‘हरिनाम’ की वर्षा की। कहा जाता है की पंजाब के गुरदासपुर जिले के घुमन ग्राम में उन्होंने 20 साल से भी ज्यादा समय व्यतीत किया था। पंजाब में सिक्ख समुदाय के लोग उन्हें नामदेव बाबा के नाम से जानते थे।
भक्त नामदेवजी के महाप्रयाण से तीन सौ साल बाद श्री गुरु अरजनदेवजी ने उनकी बाणी का संकलन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में उनके 61 पद, 3 श्लोक, 18 रागों में संकलित है। वास्तव में श्री गुरु साहिब में नामदेवजी की वाणी अमृत का वह निरंतर बहता हुआ झरना है, जिसमें संपूर्ण मानवता को पवित्रता प्रदान करने का सामर्थ्य है। संत नामदेव ने मुश्किल समय में महाराष्ट्र के लोगो को एकता के सूत्र में बांधने का भी काम किया है। पंजाब के शब्द कीर्तन और महाराष्ट्र के वारकरी कीर्तन में हमें बहुत से समानताये भी दिखाई देती है। पंजाब के घुमन में उनका शहीद स्मारक भी बनवाया गया है। उनकी याद में सिक्खों द्वारा राजस्थान में उनका मंदिर भी बनवाया गया है।
सन्त नामदेव के समय में नाथ और महानुभाव पंथो का महाराष्ट्र में प्रचार था। नाथ पंथ "अलख निरंजन" की योगपरक साधना का समर्थक तथा बाह्याडंबरों का विरोधी था और महानुभाव पंथ वैदिक कर्मकांड तथा बहुदेवोपासना का विरोधी होते हुए भी मूर्तिपूजा को सर्वथा निषिद्ध नहीं मानता था। इनके अतिरिक्त महाराष्ट्र में पंढरपुर के "विठोबा" की उपासना भी प्रचलित थी। सामान्य जनता प्रतिवर्ष आषाढ़ी और कार्तिकी एकादशी को उनके दर्शनों के लिए पंढरपुर की "वारी"(यात्रा) किया करती थी (यह प्रथा आज भी प्रचलित है), इस प्रकार की वारी (यात्रा) करनेवाले "वारकरी" कहलाते हैं। विट्ठलोपासना का यह "पंथ" "वारकरी" संप्रदाय कहलाता है। नामदेव इसी संप्रदाय के प्रमुख संत माने जाते हैं।
जीवनचरित्र
ज्ञानेश्वर और नामदेव उत्तर भारत की साथ साथ यात्रा की थी। ज्ञानेश्वर मारवाड़ में कोलदर्जी नामक स्थान तक ही नामदेव के साथ गए। वहाँ से लौटकर ज्ञानेश्वर ने आलंदी में 1218 में समाधि ले ली। ज्ञानेश्वर के वियोग से नामदेव का मन महाराष्ट्र से उचट गया और ये पंजाब की ओर चले गए। गुरुदासपुर जिले के घोभान नामक स्थान पर आज भी नामदेव जी का मंदिर विद्यमान है। वहाँ सीमित क्षेत्र में इनका "पंथ" भी चल रहा है।
संतों के जीवन के साथ कतिपय चमत्कारी घटनाएँ जुड़ी रहती है। नामदेव के चरित्र में भी सुल्तान की आज्ञा से इनका मृत गाय को जिलाना, पूर्वाभिमुख आवढ्या नागनाथ मंदिर के सामने कीर्तन करने पर पुजारी के आपत्ति उठाने के उपरांत इनके पश्चिम की ओर जाते ही उसके द्वार का पश्चिमाभिमुख हो जाना, विट्ठल की मूर्ति का इनके हाथ दुग्धपान करना, आदि घटनाएँ समाविष्ट हैं। महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक विट्ठल मंदिर के महाद्वारपालो ने 1272 में समाधि ले ली। कुछ विद्वान् इनका समाधिस्थान घोमान मानते हैं, परंतु बहुमत पंढरपुर के ही पक्ष में हैं।
नामदेव ने दो बार तीर्थ यात्रा की व साधु संतो से भ्रम दूर करते रहे। ज्यों ज्यों आपकी आयु बढती गई, त्यों त्यों आपका यश फैलता गया। नामदेव दक्षिण में बहुत प्रचार किया। नामदेव के गुरु देव ज्ञानेश्वर जी परलोक गमन कर गए तो नामदेव भी कुछ उदास रहने लग गए। अन्तिम दिनों में नामदेव पंजाब आ गए। अन्त में नामदेव अस्सी (80) साल की आयु में 1407 विक्रमी को परलोक गमन कर गए।
एक कथा सुनी हैं कि एक बार श्री नामदेव जी महाराज तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे । यात्रा में क्ही पर एक वृक्ष के नीचे उन्होंने रोटियाँ बनाई और सामान में से घी लेने के लिए पीछे घूमे तो इतने में ही एक कुत्ता आकर मुँह में रोटी लेकर भाग गया । नामदेव जी महाराज ने घी लेकर देखा कि कुत्ता रोटी लेकर भाग रहा हैं तो वे भी हाथ में घी का पात्र लिये हुए उसके पीछे भागते हुए कहने लगे – ‘हे मेरे नाथ ! आपको ही तो भोग लगाना हैं, फिर रोटी लेकर क्यों भाग रहे हो ? रोटी पर थोड़ा घी तो लगाने दीजिये ।’ नामदेव जी के ऐसा कहते ही कुत्ते में से भगवान् प्रकट हो गए ।
नामदेव के चरित्र में भी सुल्तान की आज्ञा से इनका मृत गाय को जिलाना, पूर्वाभिमुख आवढ्या नागनाथ मंदिर के सामने कीर्तन करने पर पुजारी के आपत्ति उठाने के उपरांत इनके पश्चिम की ओर जाते ही उसके द्वार का पश्चिमाभिमुख हो जाना, विट्ठल की मूर्ति का इनके हाथ दुग्धपान करना, आदि घटनाएँ समाविष्ट हैं। महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक विट्ठल मंदिर के महाद्वार पर शके 1272 में समाधि ले ली।
1296 में आलंदी में ज्ञानदेव ने समाधि ले ली और तुरंत बाद ज्ञानदेव के बडे भाई तथा गुरु ने भी योग क्रिया द्वारा समाधि ले ली. इसके एक महीने बाद ज्ञानदेव के दूसरे भाई सोपानदेव और पांच महीने पश्चात मुक्तबाई भी समाधिस्थ हो गई. नामदेव अकेले हो गए. उन्होंने शोक और विछोह में समाधि के अभंग लिखे. इस हृदय विदारक अनुभव के बाद नामदेव घूमते हुए पंजाब के भट्टीवालस्थान पर पहुंचे. फिर वहां घुमान(जिला गुरदासपुर) नामक नगर बसाया।
नामदेव विषयक एक विवाद है। "गुरु ग्रंथ साहिब" में नामदेव के 61 पद संगृहीत हैं। महाराष्ट्र के कुछ विवेचकों की धारणा है कि गुरुग्रंथ साहब के 'नामदेव' पंजाबी हैं, महाराष्ट्रीय नहीं। यह हो सकता है, वह महाराष्ट्रीय वारकरी नामदेव का कोई शिष्य रहा हो और उसने अपने गुरु के नाम पर हिंदी में पद रचना की हो। परंतु महाराष्ट्रीय वारकरी नामदेव ही के हिंदी पद गुरुग्रंथसाहब में संकलित हैं क्योंकि नामदेव के मराठी अभंगों और गुरुग्रंथसाहब के पदों में जीवन घटनाओं तथा भावों, यहाँ तक कि रूपक और उपमाओं की समानता है। अत: मराठी अभंगकार नामदेव और हिंदी पदकार नामदेव एक ही सिद्ध होते हैं।
