भारत वर्ष का क्षेत्रफल 42,02,500 वर्ग किमी था। रोहिल्ला साम्राज्य 25,000 वर्ग किमी 10,000 वर्गमील में फैला हुआ थारोहिल्ला, राजपूतों का एक गोत्र, कबीला (परिवार) या परिजन-समूह है जो कठेहर- रोहिल्लखण्ड के शासक एवं संस्थापक थे। मध्यकालीन भारत में बहुत से राजपूत लड़ाकों को रोहिल्ला की उपाधि से विभूषित किया गया, उनके वंशज आज भी रोहिल्ला परिवारों में पाए जाते हैं।
रोहिले - राजपूत प्राचीन काल से ही सीमा- प्रांत, मध्य देश (गंगा-यमुना का दोआब ), पंजाब, काश्मीर, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में शासन करते रहे हैं। जबकि मुस्लिम - रोहिल्ला साम्राज्य अठारहवीं शताब्दी में इस्लामिक दबाव के पश्चात् स्थापित हुआ, मुसलामानों ने इसे उर्दू में "रूहेलखण्ड " कहा ।
1702 से 1720 ईं तक रोहिलखण्ड में रोहिल्ले राजपूतों का शासन था, जिसकी राजधानी बरेली थी ।
रोहिले राजपूतों के महान शासक "राजा इन्द्रगिरी" ने रोहिल्लखण्ड की पश्चिमी सीमा पर सहारनपुर में एक किला बनावाया, जिसे "प्राचीन रोहिल्ला किला" कहा जाता है। सन् 1801 ई में रोहिल्लखण्ड को अंग्रेजों ने अपने अधिकार में ले लिया था, हिन्दू रोहिले - राजपूतों द्वारा बनावाए गये इस प्राचीन रोहिल्ला किला को 1806 से 1857 के मध्य कारागार में परिवर्तित कर दिया गया था। इसी प्राचीन - रोहिल्ला-किला में सहारनपुर की जिला - कारगार है। आज "सहारन" राजपूतों का एक गोत्र है जो रोहिले राजपूतों में पाया जाता है, यह सूर्य वंश की एक प्रशाखा है जो राजा भरत के पुत्र तक्षक के वंशधरों से प्रचलित हुई थी।
फिरोज तुगलक के आक्रमण के समय "थानेसर" (वर्तमान में हरियाणा में स्थित) का राजा "सहारन" ही था ।
दिल्ली में गुलाम वंश के समय रोहिल्लखण्ड की राजधानी "रामपुर" में राजा रणवीर सिंह कठेहरिया (काठी कोम, निकुम्भ वंश, सूर्यवंश रावी नदी के काठे से विस्थापित कठगणों के वंशधर) का शासन था । इसी रोहिले राजा रणवीर सिंह ने तुगलक के सेनापति नसीरुद्दीन चंगेज को हराया था, 'खंड' क्षत्रिय राजाओं से सम्बंधित है, जैसे भरतखंड, बुंदेलखंड, विन्धयेलखंड, रोहिलखंड, कुमायुखंड, उत्तराखंड आदि । प्राचीन भारत की केवल दो भाषाएँ संस्कृत के शब्द हैं जो क्षत्रिय राजाओं के प्रमाण हैं। इस्लमिक नाम है दोलताबाद, कुतुबाबाद, मुरादाबाद, जलालाबाद, हैदराबाद, मुबारकबाद, फैजाबाद आदि ।
रोहिले राजपूतों की उपस्तिथि के प्रमाण हैं। योधेय गणराज्य के सिक्के, गुजरात का (1445 वि) का शिलालेख (रोहिल्ला मालदेव के सम्बन्ध में), मध्य प्रदेश में स्थित रोहिल्लखंड रामपुर में राजा रणवीर सिंह के किले के खंडहर, रानी तारादेवी सती का मंदिर, पीलीभीत में राठौर रोहिलों (महिचा - प्रशाखा) की सतियों के मंदिर, सहारनपुर का प्राचीन रोहिल्ला किला मंडोर का शिलालेख, "बड़ौत में स्थित" "राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला मार्ग" नगरे नगरे ग्रामै ग्रामै विलसन्तु संस्कृतिवाणी । सदने -सदने जन-जन बदने जयतु चिर कल्याणी । ।
जोधपुर का शिलालेख, प्रतिहार शासक हरीशचंद्र को मिली रोहिल्ला द्व्यंक की उपाधि, कई अन्य राजपूतों के वंशों को प्राप्त उपाधियाँ, 'पृथ्वीराज रासो', आल्हाखण्ड-काव्य, सभी राजपूतों वंशों में पाए जाने वाले प्रमुख गोत्र ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत द्वारा प्रकाशित पावन ग्रन्थ क्षत्रिय वंशाणर्व (रोहिले क्षत्रियों का राज्य रोहिलखण्ड का पूर्व नाम पांचाल व मध्यप्रदेश), वर्तमान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ को संबद्धता प्राप्त होना, रोहिलखंण्ड (संस्कृत भाषा में) क्षेत्र का नाम यथावत बने रहना, अंग्रेजों द्वारा भी उत्तर रेलवे को "रोहिलखण्ड रेलवे" का नाम देना जो बरेली से देहरादून तक सहारनपुर होते हुए जाती थी, वर्तमान में लाखों की संख्या में पाए जाने वाले रोहिल्ला-राजपूत, रोहिले - राजपूतों के सम्पूर्ण भारत में फैले हुए कई अन्य संगठन एवं विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के हमारे बुजुर्ग श्री बृजमोहन रोहिल्ला जी द्वारा संगठित एक ट्रस्ट विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा) पंजीकरण संख्या 34 / 2020 |
पानीपत की तीसरी लड़ाई (रोहिल्ला वार) में रोहिले राजपूत - राजा गंगासहाय राठौर (महेचा) के नेतृत्व में मराठों की ओर से अफगान आकार्ता अहमदशाह अब्दाली व रोहिल्ला पठान नजीबुदौला के विरुद्ध लड़े व वीरगति पाई। इस मराठा युद्ध में लगभग एक हजार चार सौ रोहिले राजपूत वीरगति को प्राप्त हुए ।