अंगार सैन - गांधार (वैदिक काल)
अश्वकरण – ईसा पूर्व 326 (मश्कावती दुर्ग)
अजयराव - स्यालकोट (सौकल दुर्ग) ईसा 326
प्रचेता - मलेच्छ संहारक
शाशिगुप्त - साइरस के समकालीन
सुभाग सैन - मौर्य साम्राज्य के समकालीन
राजाराम शाह – 929 वि. रामपुर रोहिलखण्ड
बीजराज - रोहिलखण्ड
करण चन्द्र - रोहिलखण्ड
विग्रह राज - रोहिलखण्ड (गंगापार कर स्त्रुघ्न जनपद (सुगनापुर) यमुना तक विस्तार दसवीं शताब्दी में सरसावा में किले का निर्माण पश्चिमी सीमा पर, यमुना द्वारा ध्वस्त टीले के रूप नकुड़ रोड पर देखा जा सकता है।)
सावन्त सिंह – रोहिलखण्ड
जगमाल - रोहिलखण्ड
धिंगतराव - रोहिलखण्ड
गोकुल सिंह - रोहिलखण्ड
महासहाय - रोहिलखण्ड
त्रिलोक चन्द - रोहिलखण्ड
रणवीर सिंह - रोहिलखण्ड
सुन्दर पाल - रोहिलखण्ड
नौरंग देव - रोहिलखण्ड
सूरत सिंह - रोहिलखण्ड
हंसकरण रहकवाल - पृथ्वीराज के सेनापति
मिथुन देव रायकवार - ईसम सिंह पुण्डीर के मित्र थाना भवन शासक
सहकरण, विजयराव - उपरोक्त
राजा हतरा - हिसार
जगत राय - बरेली
मुकंदराज - बरेली 1567 ई.
बुधपाल – बदायूं
महीचंद राठौर - बदायूं
बासदेव - बरेली
बरलदेव - बरेली
राजसिंह - बरेली
परमादित्य - बरेली
न्यादरचन्द - बरेली
राजा सहारन - थानेश्वर
प्रताप राव खींची (चौहान वंश) - गागरोन
राणा लक्ष्य सिंह - सीकरी
रोहिल्ला मालदेव - गुजरात
जबर सिंह - सोनीपत
रामदयाल महेचराना - क्लामथ
गंगसहास - महेचराना - क्लामथ 1761 ई.
राणा प्रताप सिंह – कौराली (गंगोह) 1095 ई.
नानक चन्द - अल्मोड़ा
राजा पूरणचन्द – बुंदेलखंड
राजा हंस ध्वज - हिसार व राजा हरचंद
राजा बसंतपाल - रोहिलखण्ड व्रतुसरदार, - सामंत वृतपाल 1193 ई.
महान सिंह बडगूजर - बागपत 1184 ई.
राजा यशकरण - अंधली
गुणाचन्द - जयकरण - चरखी दादरी
राजा मोहनपाल देव - करोली
राजा महपाल पंवार - जीन्द
राजारूप सैन - रोपड़
राजा परपदेड पुंडीर - लाहौर
राजा लखीराव- स्यालकोट
राजा जाजा जी तोमर - दिल्ली
खड़ग सिंह - रोहिलखण्ड लौदी के समकालीन
राजा हरि सिंह - खिज्रखां के दमन का शिकार हुआ - कुमायुं की पहाड़ियों में अज्ञातवास की शरण ली।
राजा इन्द्रगिरी (रोहिलखण्ड) (इन्द्रसेन) - सहारनपुर में प्राचीन रोहिल्ला किला बनावाया। रोहिल्ला क्षत्रिय वंश भास्कर लेखक आर. आर. राजपूत मुरसेन अलीगढ़ से प्रस्तुत
राजा बुद्ध देव रोहिल्ला - 1787 ई., सिंधिया व जयपुर के कछवाहों के खेड़ा व तुंगा के मैदान में हुए युद्ध का प्रमुख पात्र । (राय कुँवर देवेन्द्र सिंह जी राजभाट, तुंगा राजस्थान)
"वेद शास्त्र में पारंगत रोहिल्लाद्धि उपाधिधारी एक हरिश्चन्द्र नाम का बाह्मण था जो प्रजापति के समान था हुआ || 6 ||
( गुज्जर गौरव मासिक पत्रिका - अंक 10 वर्ष। महा जौलाई 1991 पृष्ठ 13 ) ( राजपुताने का इतिहास रोहिल्ला राजपूत पृष्ठ - (प्राचीन भारत का इतिहास, राजपूत वंश 23) कैलाश प्रकाशन लखनऊ सन 1970 ई. - पृष्ठ- 104-105)
रोहिल्लद्व्यङ्क रोहिल्लाद्धि अंक वाला या उपाधि वाला । सर्वप्रथम प्रतिहार शासक द्विज हरिश्चन्द्र को रोहिल्लाद्धि उपाधि प्राप्त हुई । बाउक प्रतिहार विप्र हरिश्चन्द्र के पुत्र कवक और श्रीमती पदमनी का पुत्र था वह बड़ा पराक्रमी और नरसिंह वीर था ।
प्रतिहार एक पद है, किसी विशेष वर्ण का सूचक नहीं है। विप्र हरिश्चन्द्र प्रतिहार अपने बाहुबल से मांडौर दुर्ग की रक्षा करने वाला था, अदम्य साहस व अन्य किसी विशेष रोहिल्ला शासक के प्रभावनुरूप ही रोहिल्लद्व्यक उपाधि को किसी आधार के बिना कोई भी व्यक्ति अपने नाम के साथ सम्बन्ध करने का वैधानिक रूप में अधिकारी नहीं हो सकता ।
उपरोक्त से स्पष्ट है कि बहुत प्राचीन काल से ही गुणकर्म के आधार पर क्षत्रिय उपाधि "रोहिल्ला" प्रयुक्त, प्रदत करने की वैधानिक व्यवस्था थी। जिसे हिन्दुआसूर्य महाराजा पृथ्वीराज चौहान ने भी यथावत रखा। पृथ्वीराज चौहान की सेना में एक सौ रोहिल्ला - राजपूत सेना नायक थे। “पृथ्वीराज रासौ" - चहूँपान राठवर जाति पुण्डीर गुहिल्ला। बडगूजर पामार, कुरभ, जागरा, रोहिल्ला। इस कविता से स्पष्ठ है। कि प्राचीन काल में रोहिल्ला - क्षत्रियों का स्थान बहुत ऊँचा था । रोहिल्ला आदि शब्द राजपुत्रों अथवा क्षत्रियों के ही द्योतक थे। इस कविता के प्रमाणिकता "आइने अकबरी", 'सुरजन चरिता' भी सिद्ध करते हैं। युद्ध में कमानी की तरह (रोह चढ़ाई करके) शुत्र सेना को छिन्न - भिन्न करने वाले को रहकवाल, रावल, रोहिल्ला, महाभट्ट कहा गया है।
महाराज पृथ्वीराज चौहान की सेना में पांच
गोत्रों के रावल थे- रावल - रोहिल्ला
रावल - सिन्धु
रावल - घिलौत (गहलौत )
रावल - काशव या कश्यप
रावल - बलदया बल्द
मुग़ल बादशाह अकबर ने भी बहादुरी की रोहिल्ला उपाधि को यथावत बनाए रखा जब अकबर की सेना दूसरे राज्यों को जीत कर आती थी तो अकबर अपनी सेना के सरदारों को बहादुर जवानों बहादुरी के पदक (खिताब, उपाधि) देता था। एक बार जब महाराणा मान सिंह काबुल जीतकर वापिस आए तो अकबर ने उसके बाइस राजपूत सरदारों को यह खिताब दी उपाधि से सम्मानित किया।
बाई तेरा हर निरकाला को - रावल जी
चौमकिंग सरनाथा को - रावल
झंकारा कांकड को - रोहिल्ला
रावत - मन्चारा कांड्कड काम करन,
निरकादास रावत को रावराज और रूहेलाल को रोहिल्ला.....
ये इतिहास रोहिल्ला समाज के जन जन तक पहुँचना चाहिये।