कुछ गांव- नगर जिनकी स्थापना रोहिला राजपूतओं ने की।

हर रोहिला क्षत्रिय के लिए आवश्यक जानकारी
१. रोहिला नाम का एक गांव छिबरामऊ कन्नौज में स्थित है।
२. रोहिल्ला पश्चिम नाम का स्थान बप्पा गोरी मन्ना, जिला बाड़मेर, (राजस्थान) में स्थित है।
३. रोहिल्ला नगर नाम का एक स्थान जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में विद्यमान है।
४. रोहिल्ला नाम का गांव तहसील जिला गढ़वा (झारखंड) में स्थित है।
५. रोहिला नाम का गांव सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से  4.4 किलोमीटर दूरी महोली मंडल में स्थित है
६. रोहिल्ला नाम का गांव तहसील चौहटान, जिला बाड़मेर राजस्थान में है।
७. रोहिला गांव में दिनांक 3- 10 16 21 को ही हरगोविंद साहब का मुगलों से युद्ध हुआ था।
८. भिवानी रोहिल्ला नाम का गांव लगभग 1000 वर्ष पूर्व हिसार से 20 किलोमीटर दूर (हरियाणा) रोहिल्ला क्षत्रिय स्थापित किया था।
९. पिपरी रोहिल्ला गांव, जिंटूर ब्लॉक जिला परभनी (महाराष्ट्र) में स्थित है। 
१०. रोहिल्ला कला गांव जयपुर राजस्थान से 282 किलोमीटर है जोधपुर से 81 किलोमीटर मंडोर में स्थित है।
११. रुहेला गांव में सन 1587 गुरु अर्जुन देव रहे थे।
१२. तेजा रोहिला नाम का गांव फाजिल्का पंजाब में स्थित है।
१३. रोहिल्ला नाम का एक प्राचीन गांव तिलचर उड़ीसा में स्थित है।
१४. रोहिल्ला नाम का एक गांव ब्लॉक पालाहाडा जिला अंगुल उड़ीसा में स्थित है।
१५. रोहिल्ला द्वारा नाम का एक गांव जिला बाशिम महाराष्ट्र में स्थित है।
१६. रोहिल्ला नाम का एक गांव तहसील तिलहर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में स्थित है।
१७. झुंझुनू से 24 किलोमीटर दूर रोहिल्ला नामक स्थान पर नवलगढ़ किला स्थित है।
१८. रोहिल्ला ग्राम सेक्टर 132 नोएडा में विद्यमान है। 
१९. रोहिला नाम का एक गांव तहसील बिलग्राम जिला हरदोई में स्थित है।
२०.प्राचीन रोहिला किला सहारनपुर उत्तर प्रदेश में विद्यमान है।
२१.एक प्राचीन रोहिला किला झारखंड में भी स्थित है।
२२.महोबा में चंदेलो से पहले रोहिला शासन था,वहा रोहिला नाम का एक तालाब अति प्राचीन है।
२३.रोहिला नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
इन सब  से रोहिल्ला क्षत्रियों की प्राचीन स्थिति का प्रमाण मिलता है क्योंकि यह गांव, नगर, स्थान  सुदूर स्थित सदियों से हैं।
👉 नोट- यह जानकारी अलग-अलग पत्रिकाओं  से प्राप्त की है। जिनके मुख्य संकलन कर्ता रहे समय सिंह पुंडीर जी जिन्होंने अपने जीवन काल में इनको इकट्ठा किया ताकि आने वाली पीढ़ी यह ना कह सके कि हमारे पूर्वज कुछ देकर ना गए।